दरभंगा, जून 16 -- गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार की देर रात कमला बलान पूर्वी तटबंध स्थित बगरस गांव के पास की गई। गिरफ्तार युवकों की पहचान सहरसा जिले के महिषी थाने के बलियासिमर गांव निवासी महिंद्र सदा के पुत्र शोभाकांत सदा तथा घनश्यामपुर थाने के बगरस गांव निवासी त्रिभुवन सिंह के पुत्र अभिरंजन कुमार सिंह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि जांच में दोनों के शराब सेवन की पुष्टि हुई है। यह भी पढ़ें- शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार यह भी पढ़ें- घनश्यामपुर:नशे में पिता-पुत्र सहित तीन गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...