घनश्यामपुर:दिलशाद हत्याकांड में मुख्य आरोपित गिरफ्तार
दरभंगा, अगस्त 21 -- गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के देउरी गांव में गत 12 अगस्त की रात शादी समारोह से करीब सौ मीटर की दूरी पर 19 वर्षीय मो. दिलशाद की हत्या के मामले में घनश्यामपुर पुलिस ने सात दिनों के अंदर हत्या में प्रयुक्त चापाकल का हैंडिल बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में आरोपी मो. सिद्दीकी को देउरी गांव से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपी तक पहुंचने के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चापाकल का हैंडिल बरामद किया गया। देउरी निवासी मो. जैनुद्दीन के पुत्र मो. दिलशाद का शव 12 अगस्त की रात शादी समारोह स्थल से करीब सौ मीटर की दूरी पर मिला था। पुलिस के अनुसार युवक के चेहरे पर चाकू और चापाकल के हैंडिल से वार किया गया था। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई थी। घटना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.