दरभंगा, जून 19 -- गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के महथवार गांव की वार्ड-15 में आपसी विवाद को लेकर एक महिला पर हमला किया गया। इस हमले में महिला की एक उंगली कट गई। पीड़िता के आवेदन पर घनश्यामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जख्मी महिला महथवार गांव निवासी राहुल कुमार झा की पत्नु ज्योति कुमारी बताई जाती है।उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि 15 जून की शाम करीब पांच बजे गांव के कृष्ण कुमार झा और मीना देवी उनके परिवार को लेकर गाली-गलौज कर रहे थे। उनके विरोध करने पर दोनों आरोपी उग्र हो गए। इस दौरान कृष्ण कुमार झा ने लाठी से हमला किया जबकि मीना देवी ने उन्हें टेंगारी उपलब्ध कराई। कृष्ण कुमार झा ने टेंगारी से ज्योति कुमारी के सिर पर वार करने का प्रयास किया। बचाव के दौरान टेंगारी का धारदार हिस्सा उ...