दरभंगा, जून 7 -- गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के परबत्ता गांव निवासी चौकीदार मंगनू पासवान के आवेदन पर उद्योग लगाने के नाम पर 15 लाख रुपये की कथित ठगी करने के आरोप में छह लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक अपने आवेदन में चौकीदार मंगनू पासवान ने बताया है कि उनके दामाद अजय कुमार जो उद्योग विभाग दरभंगा में लिपिक के पद पर कार्यरत थे, उनकी पहचान दरभंगा निवासी बरुण कुमार से हुई थी। बरुण कुमार ने पीवीसी पाइप उद्योग स्थापित करने तथा साझेदारी में व्यवसाय करने का प्रस्ताव दिया। इसके बाद जनवरी-फरवरी 2023 के दौरान मंगनू पासवान ने विभिन्न तिथियों में चेक, नेफ्ट और नकद के माध्यम से 15 लाख रुपये बरुण कुमार एवं उनकी पत्नी कल्पना कुमारी को दिए。...