घनकुबेर ADM रविंद्र और पत्नी स्वाती के बैंक खाते सील होंगे; निगरानी रेड में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा
पटना, सितम्बर 29 -- निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पटना के एडीएम (आपूर्ति) रवींद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वाति के आधा दर्जन से अधिक बैंक खातों को सील करने की कार्रवाई शुरू की गई। मंगलवार को ब्यूरो के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आरोपियों के जमीनों के दस्तावेजों की जांच की गई और संबंधित निबंधन कार्यालय से आरोपियों से संबंधित अन्य संपत्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। मालूम हो कि दोनों पदाधिकारियों के खिलाफ सोमवार को आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करते हुए उनके ठिकानों पर छापेमारी की गई थी । यह छापेमारी उनके पटना व बेगूसराय स्थित आवास पर की गई थी। इस छापेमारी के दौरान एक करोड़ से अधिक की संपत्ति की जानकारी मिली है। यह भी पढ़ें- पति ADM, पत्नी सब रजिस्ट्रार; घर पर मिलीं नोटों की गड्डियां देख चौंक जाएंगे वहीं, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.