अयोध्या, दिसम्बर 27 -- अमानीगंज,संवाददाता। प्रतिष्ठा द्वादशी की दूसरी वर्षगांठ पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के संयोजन में घटौली के कोटहिन भवानी के स्थान पर चल रही सात दिवसीय श्रीराम रामकथा के चतुर्थ दिवस दोपहर में गाजे-बाजे के साथ भव्य राम बरात निकाली गई। जिसकी अगुवाई कथा प्रवाचक आचार्य कमलेश मिश्र ने की। बरात कथा प्रांगण से अमरगंज बाजार तक गई जिसका जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बरात में काफी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। गाजे-बाजे के साथ निकली राम बारात और श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण जी के स्वरूप की शोभा को लोग निहारते रहे। सायंकाल प्रवाचक ने राम विवाह की कथा सनाई। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह, पूर्व प्रमुख राम प्रताप यादव, आदर्श चंद्र यादव, आलोक चंद्र यादव, भवानी फेर...