बांदा, अप्रैल 30 -- बांदा। भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के लिए फरियादियों के लिए कलक्ट्रेट में घड़े रखवाए गए हैं। जिससे यहां आने वाले फरियादियों को ठंडे पानी का इंतजाम किया गया है। गुरूवार को फरियादी इन्हीं घड़ों में रखे पानी से प्यास बुझाते नजर आए। बुधवार को कई स्थानों की जिलाधिकारी के निर्देशों के पालन को पड़ताल की थी। गुरूवार को खाली घड़े पानी के लिए भटके फरियादी शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसका जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया है। गुरूवार को सुबह ही घड़ों में पानी भरवा दिया गया। कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी फरियादी को पानी के लिए भटकना न पड़े। यह भी पढ़ें- शोपीस के लिए रखे घड़े, पानी के लिए भटके फरियादी अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र ने बताया कि कलक्ट्रेट में पानी से भरे घड़े रखे गए हैं किसी भी फरियादी को परे...