नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- टाटा मोटर्स दिसंबर में अपनी 3 कारों पर 1 लाख से ज्यादा का डिस्काउंट दे रही हैं। इसमें अल्ट्रोज, सफारी और हैरियर शामिल हैं। इस ईयरएंड डिस्काउंट का आज आखिरी दिन है। या यूं कहा जाए कि कुछ घंटे ही बाकी हैं। ऐसे में आप इन कारों पर मिलने वाले इस डिस्काउंट का फायदा लेना चाहते हैं तब फटाफट इनकी बुकिंग कर लेना चाहिए। बता दें कि कंपनी अल्ट्रोज रेसर पर 1.85 लाख डिस्काउंट, सफारी पर 1 लाख का डिस्काउंट और हैरियर पर भी 1 लाख का डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट का फायदा आज रात 12 बजे तक ही मिलेगा।टाटा अल्ट्रोज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस टाटा अल्ट्रोज 1.2-लीटर NA पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जिसे फाइव-स्पीड मैनुअल और AMT यूनिट के साथ जोड़ा गया है। साथ ही, 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है जो 5-स्पीड मैनुअल यूनिट से जुड़ा है।...