देवघर, मार्च 18 -- देवघर। नवरात्रि पूजा का सबसे महत्वपूर्ण भाग नवरात्रि के पहले दिन किया जाने वाला घट स्थापना (कलश स्थापना) है। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन 19 मार्च को कलश स्थापना की जाएगी। इस संबंध में शिक्षाविद् सह डायट संकाय सदस्य डॉ. परशुराम तिवारी ने बताया कि प्रातःकाल में कलश स्थापना का शुभ समय सुबह 6:52 बजे से 7:43 बजे तक रहेगा। इस प्रकार यह शुभ मुहूर्त लगभग 50 मिनट का होगा। इसके अतिरिक्त दोपहर में अभिजीत मुहूर्त 12:05 बजे से 12:53 बजे तक रहेगा। उसमें भी कलश स्थापना की जा सकती है। कलश स्थापना 19 मार्च को प्रातः 6:14 बजे से आरंभ मानी जाएगी। वर्ष 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च गुरुवार से प्रारंभ होकर 27 मार्च शुक्रवार को समाप्त होगी। यह वर्ष की पहली नवरात्रि है, जिसे वसंत नवरात्रि भी कहा जाता है। इस नवरात्रि के अंतिम दिन रामनवमी का...