प्रयागराज, सितम्बर 12 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। लंबे समय से बाढ़ की समस्या से जूझ रहे शहरियों के लिए राहत वाली खबर ये है कि अब चारों ओर नदियों के जलस्तर में कमी रिकार्ड होने लगी है। हालांकि जलस्तर कम होने की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। अफसरों का कहना है कि छह से सात दिनों राहत के आसार दिखने की उम्मीद है। इस बीच मोहल्लों में जलजमाव के कारण शुक्रवार को भी राहत शिविरों में 1472 लोग शरणार्थी बने रहे। गंगा और यमुना के जलस्तर की बात की जाए तो शुक्रवार सुबह आठ बजे यमुना के जलस्तर में बीते 24 घंटों की तुलना में 21 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई। वहीं फाफामऊ में गंगा के जलस्तर में 13 और छतनाग में 18 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई। जो गुरुवार के मुकाबले थोड़ी अधिक रही। वहीं शाम को चार बजे नैनी में यमुना में चार घंटे के मुकाबले में सात सेंटीमीटर ...