जमशेदपुर, अगस्त 26 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर की दोनों नदियों स्वर्णरेखा और खरकाई का जलस्तर घट रहा है। इसके कारण नदी तट पर बसे लोगों ने राहत की सांस ली है। जमशेदपुर में इस साल तीसरी बार बाढ़ का खतरा मंडराया था। हालांकि खरकाई नदी करीब दो जबकि स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से से लगभग एक मीटर ऊपर होने के बाद रुक गई थी। चूंकि बारिश थम गई इसलिए जलस्तर बढ़ना भी रुक गया था। इस बीच चांडिल डैम से पानी छोड़ दिया गया, जिससे वहां के ग्रामीण क्षेत्र के प्रभावित लोगों ने भी राहत की सांस ली। स्वर्णरेखा नदी का खतरे का निशान 121.50 जबकि खरकाई का 129 मीटर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...