सराईकेला, अप्रैल 12 -- खरसावां। खरसावां में पारंपरिक चड़क पूजा की शुरुआत घट यात्रा के साथ शुरू गई। शुक्रवार मध्य रात्रि में पूजा का विधिवत शुभारंभ किया गया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बन गया। कुम्हारसाही स्थित सोना नदी घाट पर राज पुरोहित अंबुजाख्य आचार्य ने वैदिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इसके बाद घट यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और आस्था की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। शनिवार की रात माथा घट और मां दुर्गा की यात्रा घट निकाली गई। चड़क पूजा के तहत 9 से 14 अप्रैल तक प्रतिदिन अलग-अलग घट यात्राएं निकाली जाएंगी। इस क्रम में बृंदावनी घट को रामगढ़ घाट (सोना नदी) से बाजारसाही स्थित शिव मंदिर तक लाया जाएगा। जबकि अन्य पांच घटों को कुम्हारसाही घाट से लाकर शिव मंदिर में स्थापित किया जाएगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.