मेरठ, अप्रैल 30 -- दिल्ली रोड स्थित कुंडा रोड पर माला फ्लोर मिल परिसर के श्री दिगंबर जैन मंदिर में वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। परम पूज्य जैनाचार्य श्री सौरभ सागर महामुनिराज के सानिध्य में आयोजित इस आयोजन में जैन समाज के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महोत्सव के प्रथम दिन प्रातःकालीन बेला में सर्वप्रथम देव आज्ञा एवं गुरु आज्ञा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद भव्य घट यात्रा निकाली गई। इंद्राणियों द्वारा वेदी शुद्धि, पंडाल शुद्धि, सकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा एवं ध्वजारोहण जैसे धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न कराए गए। इसके बाद जिनेंद्र भगवान का विधिपूर्वक अभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन हुआ। यह भी पढ़ें- वैदिक मंत्रोच्चार व भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 21 कुंडीय रुद्र महायज्ञ इसमें 100 धर्म इं...