कुशीनगर, सितम्बर 5 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। वाल्मीकिनगर गंडक बैराज पर नदी का डिस्चार्ज लगातार घट-बढ़ रहा है। गुरुवार को नदी का डिस्चार्ज 1 लाख 58 हजार 800 क्यूसेक था, जो शुक्रवार को घटकर 1 लाख 26 हजार क्यूसेक हो गया। छितौनी तटबंध के भैंसहा गेज पर नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु 95 मीटर के सापेक्ष 94.90 मीटर दर्ज किया गया। वहीं, नदी के डिस्चार्ज में उतार-चढ़ाव होने के कारण इसका दबाव तटबंध पर पुनर्स्थापित स्परों पर सीधे पड़ रहा है। डिस्चार्ज कम होने के बावजूद कटान का खतरा बना हुआ है, जिस पर बाढ़ खंड विभाग नजर बनाए हुए है।

बाढ़ का असर नेपाल में करीब एक सप्ताह पूर्व आई बाढ़ के बाद से ही वाल्मीकिनागर गंडक बैराज पर नदी का डिस्चार्ज घट-बढ़ रहा है। दिन में जलस्तर बढ़ने के बाद देर शाम तक इसमें कमी आ जा रही है। शुक्रवार को डिस्चार्ज घटकर 1.26 लाख ...