जमशेदपुर, नवम्बर 9 -- पूर्वी सिंहभूम में वर्तमान खरीफ मौसम में फसल बीमा कराने वाले किसानों की संख्या 45 हजार घट गई है। इस बार एक लाख पांच हजार 627 किसानों ने ही फसल बीमा कराया है। पिछले साल से इस संख्या की तुलना करें तो संख्या लगभग 45 हजार कम हो गई है। यह संख्या बढ़ने के बजाय घट गई है। यह स्थिति तब है, जब इसकी अवधि करीब एक माह बढ़ाई गई। पूर्व में बीमा कराने की अवधि 31 अगस्त ही तय हुई थी। हालांकि तब बीमित किसानों की संख्या बेहद कम लक्ष्य की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत रहने की वजह से अवधि विस्तार दिया गया। जिला सहकारिता कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार चालू खरीफ मौसम में 1,05,627 किसानों ने अपनी 50,174.59 एकड़ जमीन पर लगी फसलों का बीमा कराया है। प्रधानमंत्री बिरसा फसल बीमा योजना के तहत हर किसान को मात्र एक रुपया ही इसके लिए खर्च करना पड़ा है। जब...