भागलपुर, मार्च 14 -- बिहपुर,संवाद सूत्र। बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा गंगा दियारा स्थित घटोरा वेटलैंड का शुक्रवार को राज्य जैव विविधता परिषद के चेयरमैन भरत ज्योति ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की प्राकृतिक संरचना, जैव विविधता और वहां मौजूद पर्यावरणीय संपदा का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ जिला कृषि पदाधिकारी आशुतोष राज, जीआईएस एंड आरएस ऑफिसर डॉ. जय कुमार, यंग प्रोफेशनल डॉ. पवन एक्का और पर्यावरणविद व पक्षी विशेषज्ञ दीपक कुमार झून्नू सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन भरत ज्योति ने कहा कि घटोरा क्षेत्र जैव विविधताओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां का पूरा पारिस्थितिकी तंत्र प्राकृतिक तरीके से आपस में जुड़ा हुआ है,जो इसे और भी विशेष बनाता है। उन्होंने बताया कि घटोरा वेटलैंड को बायो ...