सोनभद्र, जून 3 -- दुद्धी। स्थानीय तहसील क्षेत्र के टेढ़ा गांव में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की तरफ से कराए जा रहे सड़क मरम्मत कार्य में कथित अनियमितताओं से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि धूल और मिट्टी से भरी सड़क पर बिना समुचित तैयारी के सीधे अलकतरा और गिट्टी की परत बिछाई जा रही थी, जिससे सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के दौरान न तो मार्ग की सफाई कराई गई और न ही जगह-जगह बने गड्ढों को भरकर समतल किया गया। इसके बावजूद पेंटिंग कार्य शुरू कर दिया गया। निर्माण की गुणवत्ता पर संदेह होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कार्य को रुकवा दिया। ग्रामीण अब्दुल मजीद, गोरखनाथ, बृज किशोर, कृष्ण कुमार, संतोष समेत अन्य लोगों ने कहा कि जब तक निर्माण कार्य की गुणव...