सोनभद्र, जनवरी 29 -- सोनभद्र। पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से घटिया सड़क निर्माण कराए जाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को ग्रामीण भड़क उठे और जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मानक के अनुरूप कार्य कराए जाने की मांग उठाई। चेतावदी दी अगर शीघ्र ही सड़क की मरम्मत मानक के अनुरूप नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। पन्नूगंज मेन रोड से ओरगाईं होते हुए निपनिया नहर लगभग तीन किलोमीटर तक सड़क का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की तरफ से करवाया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी की जा रही है, मानक के विपरीत घटिया सड़क निर्माण कराया जा रहा है, जो दो महीने भी नहीं चल जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि तारकोल नाम मात्र का छीड़क कर पेंटिंग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विभाग के अधिकारियों से ...