रांची, मार्च 15 -- ठाकुरगांव,प्रतिनिधि। बुढ़मू प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय भांटबोडया से सोबा नदी तक बन रहे सड़क में अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार 1.5 करोड़ की लागत से बन रहे उक्त सड़क में गार्डवाल निर्माण में जंगल के पत्थरों का प्रयोग संवेदक कर रहा है। साथ ही कालीकरण में तय मानक से कम अलकतरा व चिप्स दिया जा रहा है। उक्त सड़क का निर्माण आदर्श कंट्रक्शन कंपनी कर रहा है। संवेदक मजदूरों को मजदूरी भी निर्धारित मानक से कम भुगतान कर रहा है। रविवार को घटिया निर्माण को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने बैठक कर विरोध भी किया है। ग्रामीणों ने कहा कि संवेदक पर कार्रवाई नहीं होने से काम बंद कराया जाएगा। मामले पर विभागीय अभियंता शंभु सिंह ने कहा कि घटिया निर्माण की सूचना मिली है। जांचोपरांत कार्रवाई होगा। वहीं कांके विधायक सुरेश ...