घटिया सामग्री से स्कूल भवन निर्माण पर रोक
मधुबनी, अप्रैल 1 -- झंझारपुर। अनुमंडल क्षेत्र के लखनौर प्रखंड स्थित दीप गांव के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के दौरान घटिया सामग्री के उपयोग का मामला सामने आया है। आरोप है कि निर्माण कार्य में तीन नंबर ईंट और मानक से कम गुणवत्ता वाले सरिया का इस्तेमाल किया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंद्रकांत मिश्रा ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। बताया जाता है कि विद्यालय परिसर में बिहार शिक्षा परियोजना के तहत करीब 19 लाख रुपये की लागत से दो अतिरिक्त कक्षों का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद प्रबंधन समिति अध्यक्ष चंद्रकांत मिश्रा अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। जांच के दौरान नींव में तीन नंबर ईंट और 10 एमएम के स्थान पर 6 एमएम सरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.