पीलीभीत, मार्च 1 -- पूरनपुर, संवाददाता। नवनिर्मित सड़क हाथ से उखड़ने पर ग्रामीणों ने घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप लगाकर विरोध जताया। मानकों को ताक पर रखकर बनाई जा रही सड़क में भ्रष्टाचार की संलिप्तता का आरोप लगाया गया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। ब्लाक क्षेत्र के गांव जोगराजपुर से हमीरपुर जाने वाले मार्ग काफी जर्जर हो गया है। बरसात में इस सड़े की हालत बदतर हो जाती है। वाहनों का निकलना भी दूभर हो जाता है। ग्रामीणों की मांग पर सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया जा रहा है। सड़क बनने के साथ ही उसका विरोध होने लगा है। दरअसल सड़क का निर्माण शुरु होने से ग्रामीणों को गडढों से निजात मिलने की उम्मीद जगी। लेकिन निर्माण कार्य में गुणवत्ता को ताक पर रख दिया गया। बनाई जा रही सड़क हाथ से उखड़ने लगी है। शनिवार को कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे।...