रायबरेली, अप्रैल 18 -- गोसाईगंज,संवाददाता। शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने जयसिंहपुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित निर्माणाधीन पशु अस्पताल भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में प्रयुक्त ईंट एवं अन्य सामग्री की गुणवत्ता में खामियां पाए जाने पर उन्होंने तत्काल कार्य रुकवा दिया। दोपहर बाद सीडीओ जब निरीक्षण पर पहुंचे तो पशु अस्पताल की बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य चल रहा था। ईंटों की गुणवत्ता खराब मिलने पर सीडीओ ने न केवल कार्य बंद कराया, बल्कि निर्मित खराब बाउंड्रीवाल को गिराने के निर्देश भी कार्यदायी संस्था को दिए। उन्होंने उपस्थित सहायक अभियंता सर्वेश कुमार एवं अवर अभियंता प्रमोद कुमार को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पशु अस्पताल भवन ...