घटिया सड़क निर्माण पर राजीव ट्रेडर्स पर 5 लाख का जुर्माना, ब्लैकलिस्ट की तैयारी
बरेली, जून 16 -- नगर निगम ने गुणवत्ताविहीन सड़क निर्माण को गंभीरता से लेते हुए मैसर्स राजीव ट्रेडर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। वार्ड एक बिहारीपुर में 75.98 लाख की लागत से बनी सीसी सड़क का हिस्सा उखड़ने के बाद मुख्य अभियंता ने फर्म को नोटिस जारी करते हुए पांच लाख रुपये तक के जुर्माने की कार्रवाई के साथ ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी का कहना है कि निरीक्षण के दौरान सड़क के 622.60 वर्गमीटर हिस्से में निर्माण की खामियां पाई गईं। इसके बाद क्षतिग्रस्त हिस्से की लागत के आधार पर 3.34 लाख रुपये की रिकवरी निर्धारित करते हुए फर्म से जवाब मांगा गया है। नोटिस का जवाब न देने पर पांच लाख रुपये का अतिरिक्त जुर्माना लगेगा। उन्होंने बताया कि राजीव ट्रेडर्स पर पहले भी परसाखेड़ा रोड नंबर-1 और संजयनगर में घटिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.