सिमडेगा, जून 22 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। खिजरी पहुंच पथ के कालीकरण सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर विधायक भूषण बाड़ा ने नप और संबंधित विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर अनियमित्ता और घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी संवेदक और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने कहा कि खिजरी पहुंच पथ का निर्माण कार्य पूरा होने के एक सप्ताह बाद ही सड़क कई स्थानों पर उखड़ने लगी है। इससे साफ प्रतीत होता है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई है और सरकारी राशि का दुरुपयोग हुआ है। उन्होंने कहा कि खिजरी पहुंच पथ के निर्माण के दौरान भी स्थानीय लोगों द्वारा लगातार गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे। संबंधित अधिकारियों को समय ...