नई दिल्ली, अगस्त 3 -- दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को महिला पहलवानों द्वारा दायर यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और सह-आरोपी विनोद तोमर को बरी कर दिया। बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर उनके बेटे और BJP सांसद करण भूषण सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत बड़ा खुशी का पल है और यह न्याय और सच्चाई की जीत है। सनातनियों की जीत हुई है। हिंदुओं की जीत हुई है। शोषित खिलाड़ियों, खासकर पहलवानों की जीत हुई है। कैसरगंज के क्षेत्र के लोगों की जीत हुई। उनसे जुड़े सभी की जीत हुई। मैं उन लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता जिन्होंने आरोप लगाए थे। वे बहुत घटिया लोग हैं। मैं बहुत भावुक आदमी हूं। मेरे मुंह कुछ निकल जाएगा। मैं हाथ जोड़कर कह रहा हूं। यही जो लोग कांग्रेस, आम आदमी पार्टी विरोध प्रदर्शन ...