लातेहार, फरवरी 26 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के उपप्रमुख बिरेन्द्र जायसवाल ने बाजार में घटिया पीसीसी सड़क निर्माण की जांच के बाद कार्रवाई नही होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने अधिकारियों से कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि लघु सिंचाई विभाग से टेंडर से बाजार में खुलेआम घटिया पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया। जबकि विभाग के जेई भी सड़क निर्माण के दौरान मौजूद थे। ग्रामीणों की शिकायत पर घटिया सड़क निर्माण की अधिकारियों के द्वारा जांच भी की गई।जांच के दौरान कई लोगो ने पीसीसी सड़क निर्माण ठीक ढंग से नही कराने की शिकायत भी जांच अधिकारी से की थी, लेकिन मामले में क्या कार्रवाई हुई, अब तक उस बारे में स्पष्ट नही हो सका है। उन्होने कहा कि लोग यह जानना चाह रहे हैं कि घटिया सड़क निर्माण के खिलाफ आखिर क्या कार्रवाई हुई। जब बाजार में सड़क निर्म...