फरीदाबाद, दिसम्बर 21 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र के नीमका गांव में नगर निगम द्वारा बनाई जा रही चौपाल में घटिया निर्माण सामग्री लगाए जाने का पता चलने पर नगर निगम प्रशासन ने चौपाल की छत को तोड़ दिया। निगम द्वारा तय की गईं शर्तों के अनुसार कार्य न किए जाने पर निर्माण करने वाली कंपनी के संचालक (ठेकेदार) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कुछ अरसे पहले ही नगर निगम प्रशासन ने नीमका गांव में चौपाल बनाने का कार्य निजी कंपनी को सौंपा था। कंपनी ने यहां पर चौपाल की छत का लेंटर डाल दिया था। इस बीच निगम प्रशासन को लोगों से शिकायत मिली थी कि चौपाल के लेंटर में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया गया है। इस पर नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देश पर जॉइंट कमिश्नर करण सिंह भदौरिया ने इस मामले की जांच की। जांच के ब...