चाईबासा, अप्रैल 23 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। जगन्नाथपुर में नाली व पीसीसी सड़क निर्माण में कथित अनियमितताओं को लेकर बुधवार को ग्रामीणों की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण मुंडा विकास महापात्र ने की, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक में उर्दू स्कूल से लेकर विकास महापात्र के घर तक बन रही नाली एवं सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए गए। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है। नाली की चौड़ाई कम कर दी गई है, वहीं छड़, सीमेंट और मसाले का उपयोग भी तय मापदंड के अनुसार नहीं किया जा रहा है।इस संबंध में ग्रामीणों ने उपायुक्त के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्यम कुमार को लिखित ज्ञापन सौंपते हुए जांच की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या पिछले दो दशकों से बनी हुई है और बारिश के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.