फतेहपुर, मार्च 8 -- खखरेरू। धाता ब्लाक की ग्राम सभा रतनपुर में जिला पंचायत निधि से नाला निर्माण का काम करवाया जा रहा है। जिसमें मानक विहिन काम किए जाने का ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा काम को रुकवा दिया गया है। गांव में चल रहे करीब 180 मीटर के नाला निर्माण में ग्रामीणों ने घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए रविवार को विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया। ग्रामीण करन, विक्रम व छेद्दू आदि ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में जलनिकासी के लिए नाले का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा मानकों की अनदेखी करते हुए काली-पीली ईंटों का प्रयोग करने के साथ ही नाले के बेड़ में भी घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी प्रकार मिश्रण में भी मानकों को दरकिनार किया जा रहा...