देवरिया, जून 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के कोआपरेटिव चौराहा और गोरखपुर रोड ओवरब्रिज के पास बनाये गये घटिया नाले की जांच कर जिम्मेदारी तय की जायेगी। गुरुवार की बारिश में गोरखपुर रोड पर ध्वस्त नाला ध्वस्त हो गया था। डीएम ने ध्वस्त नाले का संज्ञान मरम्मत कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि निर्माण करने वाले नपा या लोनिवि के जिम्मेदार अफसरों पर जिम्मेदारी तय होगी। मानकों और गुणवत्ता की अनदेखी कर बनाये जा रहे नाले, नालियां और सड़कें कुछ समय बाद ही टूट जा रही हैं। इसका खामियाजा शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। छोटे ही बड़े नाले भी निर्माण के बाद गुणवत्ता की कसौटी पर खरा नहीं उतर रहे हैं। यह भी पढ़ें- घटिया निर्माण से वार्ड तीन का आरसीसी नाला ध्वस्त 11 जून गुरूवार को तड़के हुई तेज बरसात में गोरखपुर रोड पर बने नाले की गुणवत्ता की पो...