लातेहार, फरवरी 23 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार में पंचमुखी मंदिर गेट के सामने नवनिर्मित पीसीसी सड़क पर गड्ढा हो जाने पर विभाग के जेई राजकिशोर पासवान के समक्ष लोगो ने नाराजगी जताई और उस गड्ढे को ठीक कराने की मांग उनसे की। सोमवार को उक्त जेई बाजार में आये हुए थे। कांग्रेसीकार्यकर्ता अजीत प्रसाद और अन्य लोगों ने नाली के ऊपर बनाये गए पीसीसी सड़क के ध्वस्त होने से उन्हें अवगत कराया और उस गड्ढे को दिखाते हुए घटिया निर्माण होने की बात कही। जेई ने उस गड्ढे को ठीक कराने का आश्वासन उन्हें दिया है। बता दे कि इस जेई की मौजूदगी में ही पीसीसी सड़क का इस तरह घटिया निर्माण होने की शिकायत की गई है। घटिया पीसीसी निर्माण होने से लोगो को भारी दिक्कत हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.