फतेहपुर, फरवरी 4 -- क्षेत्र के पासिनडेरा में जिला पंचायत द्वारा कराया जा रहा नाला निर्माण अनियमितताओं की भेंट चढ़ रहा है। कारण है सेवड़ा (पीली) व टूटी हुई अद्घा ईंटो से नाले का निर्माण कराया जा रहा है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि घटिया सामग्री से होने वाले नाला निर्माण की शिकायत के बाद इसमें प्लास्टर कर इसे ढंकने का प्रयास किया जा रहा है। रायपुर भसरौल के मजरे पासिन डेरा में करीब 400 मीटर पक्के नाले का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें ठेकेदार द्वारा पीले व टूटे ईंटे लगाए जा रहे है जिसका ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया है। ग्रामीण महेश, रतीभान, दिवाकर, प्रेम आदि ने आरोप लगाते हुए बताया कि काम के दौरान सूखे ईंटो में पानी तक नहीं डाला जा रहा जल्दबाजी में सूखे ईंटे ही लगाए जा रहे हैं। जिससे सीमेंट का मिश...