समस्तीपुर, अक्टूबर 4 -- सरायरंजन। घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में गुरुवार की रात असमाजिक तत्वों ने घटहो थानाध्यक्ष पर हमला किया। इस दौरान ग्रामीणों के बीच बचाव में थानाध्यक्ष बाल बाल बच गए। थानाध्यक्ष ने बताया की उक्त गांव में दुर्गा मुर्ती विसर्जन हो रहा था। इसी दौरान कुछ लोग गलत तरीके से बाइक चला रहे थे उसे मना किया गया तो वे लोग चले गए। इसके बाद दस बारह लोग लाठी डंडा लेकर पहुंचकर पुलिस पर हमला करने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों के सहयोग से थानाध्यक्ष एवं पुलिस बाल बाल बच गए। एक हमलावर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसे मेडिकल जांच के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना में संलिप्त चार पांच लोग भाग गये। थानाध्यक्ष ने पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.