समस्तीपुर, जून 25 -- दलसिंहसराय। सुल्तानपुर घटहो पंचायत के वार्ड 8 स्थित महावीर मंदिर परिसर में गुरुवार को खरीफ कृषि जन कल्याण चौपाल सह खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड आत्मा अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार ज्योति ने की। कार्यक्रम में घटहो के कृषि कॉर्डिनेटर अभिषेक कुमार गुप्त ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि यंत्रीकरण योजना, बीज विस्तार योजना, मृदा स्वास्थ कार्ड योजना, जल जीवन हरियाली तथा जलवायु अनुकूल कृषि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। वहीं बीएओ उज्जवल कुमार ने किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिये फॉर्मर आईडी बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अपने नाम से जमाबंदी धारित करने वाले किसान कॉर्डिनेटर एवं किसान सलाहकार से सहयोग लेकर यह कार्य पूरा कर लें। यह भी पढ़ें- किसानों को...