दुमका, मार्च 2 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड के गंगवारा पंचायत की सीमा पर अवस्थित घटवारी चौक पर श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 138 वां जन्मोत्सव सह परम पूज्य आचार्य देव के सप्तम संस्मरणोत्सव के अवसर पर रविवार को एक दिवसीय सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। देवघर सत्संग आश्रम से पधारे विचारकों और महात्माओं ने गुरु की महिमा और दीक्षा की आवश्यकता पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि हमारी आशक्ति दुनिया की तरफ गंभीरता से जकड़ी हुई रहती है, जबकि हमारी आशक्ति गुरु महाराज की तरफ ठाकुर जी की तरफ होनी चाहिए और हम उनसे प्रेम करना शुरू कर दें तो हमारा जीवन सफल हो जाएगा। इस अवसर पर अनेकों वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर विशाल भंडारा का भी आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...