चक्रधरपुर, फरवरी 26 -- चक्रधरपुर, संवाददाता चक्रधरपुर प्रखंड के केनके पंचायत के जेनासाई डैम का जलस्तर घटने लगा हैं। गर्मी के दिनों में किसानों को नहर में पानी नहीं मिल पाएगा। ऐसे में जो किसान सब्जी या अन्य फसलों की खेती करते हैं उन्हें सिंचाई के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। जेनासाई डैम का दोनों गेट लिकेज होने के कारण डैम का पानी दिन भर केनाल में बहते रहता हैं। लेकिन गर्मी आते-आते डैम का पानी केनाल में बहना बंद हो जाएगा। हालांकि केनके पंचायत के कई गांव के ग्रामीण जेनासाई डैम के लिकेज पानी से गरमा धान के साथ-साथ गेहूं और सरसो की खेती किया हैं। केवल बाघमारा गांव में ही 20 एकड़ से ज्यादा भूमि पर किसानों द्वारा गेहूं की खेती की गई हैं। जबकि जेनासाई गांव के ग्रामीण भी गरमा धान की खेती केनाल के पानी से कर रहे हैं। 18 करोड़ की लागत से 17 ...