सहरसा, मई 8 -- महिषी एक संवाददाता। शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के बलुआहा मध्य विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति पांच गुना से अधिक घट गए। एक दिन पहले गुरुवार को विद्यालय जहां 543 बच्चे पहुंचे थे, वह शुक्रवार को घटकर मात्र 98 हो गया। अमूमन इस स्कूल में 500 से 550 बच्चों की दैनिक उपस्थिति का रिकॉर्ड रहा है। बच्चों की उपस्थिति काफी घटने की वजह गुरुवार को मध्याह्न भोजन(मिड डे मील) खाने के बाद बच्चों के बीमार होकर अस्पतालों में भर्ती होना पड़ा। बच्चों की उपस्थिति कम होने के कारण विद्यालय में अन्य दिनों की तरह चहल पहल नहीं दिख रही थी। कई कमरे तो खाली जैसा दिख रहा था। कुल मिलाकर देखा जाय तो एक दिन पूर्व की घटना से अब तक बच्चे और अभिभावक उबर नहीं सके हैं। कई अभिभावकों ने बताया कि गुरुवार की घटना से हमलोग उबड़ नहीं पाए हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी दहशतज...