अररिया, फरवरी 26 -- अररिया,निज संवाददाता अररिया शहर के महादेव चौक से उत्तर कोसी कार्स शोरूम में बीते 17 फरवरी की रात हुई चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार को जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। वाहन का इस्तेमाल शहर के कोसी कार्स शोरूम से दो नेक्ससोंन कार की हुई चोरी की घटना में किया गया था। पुलिस इंस्पेक्टर सह नगर थानेदार मनीष कुमार रजक ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चोरी में प्रयुक्त कार आई 10 को नगर थाना क्षेत्र के मटियारी चौक से पूरब महलगांव थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है। इधर शोरूम से चोरी गयी दो कार की बरामदगी और चोरी की घटना के खुलासे के बाद पुलिस ने मुख्य सरगना समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में शामिल गिरोह की ...