गया, फरवरी 5 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) में विद्यार्थियों को संतुलित, मूल्य-आधारित एवं उद्देश्यपूर्ण छात्र जीवन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 'श्रेष्ठ छात्र जीवन' विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मनोवैज्ञानिक विज्ञान विभाग द्वारा छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीएसडब्ल्यू) कार्यालय के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फ्रांस के अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल वक्ता और ब्रह्माकुमारी संस्थान से संबद्ध डॉ. मिशेल सिमोन रहे। डॉ. मिशेल सिमोन ने आत्म-जागरूकता, सकारात्मक सोच, भावनात्मक संतुलन एवं आध्यात्मिक मूल्यों के समन्वय पर बल दिया। उन्होंने अच्छा इंसान बनने की चार कसौटियां- स्व-नियंत्रण, लक्ष्य निर्धारण, आत्म पोषण और स्वास्थ्य बताईं। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना पर प्रतिक्रिया देने से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.