कन्नौज, मई 28 -- गुगरापुर (​कन्नौज )। सादी वर्दी में दबिश देने पहुंची कानपुर की पुलिस टीम पर बढ़ौरा गांव में ग्रामीणों के हमले के बाद रिपोर्ट दर्ज होने और कुछ लोगों की गिरफ्तारी के गुरुवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा। गांव की गलियों और चौराहों पर माहौल तनावपूर्ण है और लोग दबी जुबान ही इस घटना पर कुछ बोलने को तैयार हो रहे हैं। इस बीच, इस पूरे मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। जहां एक ओर कानपुर पुलिस ने दर्ज कराई अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि वे बाइक चोरी के एक मामले में दबिश देने आए थे, वहीं आरोपी युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने पुलिस की कहानी से बिल्कुल अलग और बेहद चौंकाने वाले दावे किए हैं। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो और इसमें किए गए दावों की पुष्टि नहीं करता है。 यह भी पढ़ें- म...