सीवान, मार्च 10 -- थाना क्षेत्र के कुरमौली में विवाहिता की मौत के बाद ससुराल पक्ष वाले घर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस के समक्ष इसे हत्या करार दिया। मायके वालों का कहना था की अगर मौत स्वाभाविक था तो घर छोड़कर भागने की क्या जरूरत थी। पुलिस का कहना है की पीड़ित परिवार से मिले आवेदन पर एफआईआर दर्ज किया जाएगा। पुलिस गहनता से जांच कर घटना में संलिप्त दोषियों पर कड़ी कारवाई करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...