घटना की जांच करने पहुंचेगा सपा का प्रतिनिधिमंडल
देवरिया, मई 30 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसौनी में शनिवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मृतक के घर पहुंचकर घटना की जानकारी लेगा। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक डॉ आशुतोष उपाध्याय, उमेश नारायण शाही, विधानसभा अध्यक्ष रामबली यादव, सहादत हुसैन, ह्रदय नारायण जायसवाल, जयराम राजभर, रणजीत कुशवाहा सहित अन्य नेता शामिल रहेंगे।परसौनी रघुनाथ गांव निवासी जयप्रकाश यादव पुत्र शम्भू यादव 23 मई को अपने खेत में गन्ने की गुड़ाई करने के लिए साइकिल से निकले थे। उसी दिन भटवलिया गांव के पास उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में सुनसान चौरा में मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद 24 मई की शाम शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.