मोतिहारी, फरवरी 17 -- चिरैया, निज संवाददाता। राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी कस्बे में हुए विस्फोट की खबर मिलते ही चिरैया प्रखंड के नारायणपुर गांव में कोहराम मच गया है। गांव की गलियों में सन्नाटा पसर गया है। वही आसपास के गांवों की पगडंडियां मृतक के घर की ओर मुड़ गई है। मृतक सुजंत कुमार उर्फ सुजान ग्रामवासी शिव पूजन पासवान का पुत्र है। वह तीन भाईयों में मंझला था। वह विगत तीन चार वर्षों से अपने बड़े भाई यशवंत कुमार व छोटे भाई वसंत कुमार के साथ उक्त फैक्ट्री में काम कर परिवार का परवरिश करता था। उसका बड़ा और छोटा भाई करीब एक माह पूर्व घर आ गया था। जबकि वह ग्रामीणों के साथ अलवर की फैक्ट्री में काम कर रहा था। जहां ड्यूटी के दौरान विस्फोट होने से उसकी मौत हो गई है। जबकि उसके पांच ग्रामीण व सहकर्मी बुरी तरह घायल हो गये हैं। घटना की सूचना...