जौनपुर, अप्रैल 9 -- मुंगराबादशाहपुर। सराय चौहान गांव में कोटेदार को घटतौली की शिकायत पर हिदायत दी गई है। गांव के ही प्रदीप पांडेय ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की थी। जिसके बाद बाट-माप निरीक्षक विनोद सिंह ने गांव में जाकर जांच की। जांच में पता चला कि कोटेदार के इलेक्ट्रॉनिक कांटे के हर तौल पर 560 ग्राम कम वजन दिखा रहा था। निरीक्षक ने कोटेदार को इलेक्ट्रॉनिक कांटे का दुबारा सत्यापन कराने के बाद ही प्रयोग करने की हिदायत दी है। प्रदीप पाण्डेय ने बताया कि गांव के लोगों को लंबे समय से राशन कम दिया जा रहा था। इस बाबत बाट-माप निरीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि घटतौली में कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.