मुजफ्फर नगर, मार्च 13 -- मंसूरपुर शुगर मिल के तौल कांटे में कथित 20 किलो की घटतौली के मामले में नया मोड़ आया है। सरकारी आश्वासन समिति की गहन जांच में पाया गया कि मिल का कांटा नहीं, बल्कि वह धर्म कांटा ही खराब था जिससे मिल के वजन की तुलना की गई थी। फैक्ट्री मैनेजर विवश्वान त्रिपाठी ने बताया कि समिति ने मानक बांटों (50 कुंतल) के साथ मिल गेट के कांटा नंबर-6 और संबंधित धर्म कांटे का सत्यापन किया। जांच में सामने आया कि लगभग 85 कुंतल वजन पर धर्म कांटा खुद ही 15 से 20 किलो अधिक वजन दिखा रहा था। जांच के आधार पर समिति ने माना कि लगभग 85 कुंतल वजन पर धर्म कांटा 15 से 20 किलो तक अधिक वजन दिखा रहा है।समिति ने ऐसे धर्म कांटों की निष्पक्ष जांच कराने की आवश्यकता बताई है,ताकि तौल व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे और किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना...