हरिद्वार, अप्रैल 29 -- हरिद्वार, संवाददाता। चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद भी धर्मनगरी हरिद्वार में व्यापार की रफ्तार उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ पाई है, जिससे स्थानीय व्यापारियों की चिंता लगातार गहराती जा रही है। तीर्थ सीजन में भी बाजारों में सुस्ती बने रहना व्यापारियों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर बुधवार को शहर के विभिन्न व्यापारी संगठनों ने पुरानी बड़ी सब्जी मंडी कार्यालय में एक अहम बैठक कर हालात पर गंभीर मंथन किया। व्यापारियों ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह शहर की परिस्थितियों को देखते हुए विशेष पर्यटन पैकेज लागू करे। बैठक की अध्यक्षता पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने की, जबकि संचालन मोती बाजार व्यापार मंडल के महामंत्री राजेश खुराना ने किया। यह भी पढ़ें- हमारा विरोध कर लो, पर चारधाम में रील बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.