मुंगेर, मार्च 23 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। सोमवार की सुबह मुंगेर के पड़ोसी जिला बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में एनएच-333 बी पर मॉर्निंग वॉक के दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपति की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और सुरक्षा व्यवस्था की मांग उठाई। वहीं एनएच जाम रहने के कारण श्री कृष्णा सेतु पर भी वाहनों की लंबी कतार लग गयी। जानकारी के अनुसार दंपत्ति की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सात घंटे तक एनएच जाम रखा। इस विरोध प्रदर्शन का सबसे व्यापक असर मुंगेर और खगड़िया की ओर आने-जाने वाले यात्रियों पर पड़ा, जिन्हें चिलचिलाती धूप और अनिश्चितता के बीच भारी फजीहत झेलनी पड़ी। इसका सीधा असर मुंगेर से खगड़िया या बेगूसराय जाने वाले और इन जिलों से मुंगेर लौटने वाले सैकड़ों ...