सहारनपुर, जून 9 -- सहारनपुर, संवाददाता। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए चलाई गई विशेष ट्रेनों की लेटलतीफी मंगलवार को भी परीक्षार्थियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी। कई अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की चिंता में इधर-उधर भागदौड़ करनी पड़ी। अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि वे पूरी तरह इन ट्रेनों पर निर्भर रहते तो उनकी परीक्षा छूट सकती थी। भर्ती परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तथा दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जा रही है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने तिलकब्रिज-सहारनपुर और मेरठ सिटी-सहारनपुर के बीच चार एक्जाम स्पेशल ट्रेनें संचालित की हैं, लेकिन इनका संचालन तय समय के अनुसार नहीं हो सका। यह भी पढ़ें- वर्दी पहनने का सपना लिए 6539 ने दी परीक्षा रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 04401 तिलकब्...