अल्मोड़ा, अप्रैल 9 -- चौखुटिया। भगोती क्षेत्र में बिजली संकट और जंगली जानवरों की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। गुरुवार को महिलाओं ने बैठक कर नाराजगी जताई। बिजली सप्लाई सुधारने और जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग की। बैठक में भगोती की महिलाओं ने कहा कि छह माह से क्षेत्र में समय-समय पर बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। घंटों तक आपूर्ति नहीं होने से लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ता है। कई बार अभियंताओं व शिविरों में इस समस्या को उठाया गया, लेकिन अब तक स्थाई समाधान नहीं हो सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...