हापुड़, मार्च 27 -- ट्रेनों का संचालन पटरी पर नहीं लौट पा रही है। स्पेशल ट्रेनों के साथ ही नियमित ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंच रही है। ऐसे में रेलयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घंटों प्लेटफार्म पर बैठ कर ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं। गुरुवार को मुरादाबाद जंक्शन से गाजियाबाद जंक्शन को जा रही मेमू ट्रेन दो घंटे, भुज से बरेली जा रही आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटा, कोटद्वार से दिल्ली जंक्शन जा रही सिद्धबली जन शताब्दी एक्सप्रेस आधा घंटा, जेसलमैर से काठगोदाम को जा रही रानीखेत एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से आई।चंडीगढ़ से धनबाद जंक्शन जा रही स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से नौ घंटे, आनंद विहार टर्मिनल से पूर्णिया कोर्ट जाने वाली स्पेशल ट्रेन चार घंटे 30 मिनट, सहरसा जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल जा रही स्पेशल ट्...